Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेकब्रेकिंग न्यूज़

Elon Musk ने अनाउंस की Twitter Blue Service की रीलॉन्च डेट, जानें अब आपको कैसे मिलेगा Blue Tick

नई दिल्ली। Twitter आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में काफी सारी चीजें बदली हैं। ट्विटर के मालिक से लेकर ट्विटर के सिस्टम तक सबकुछ में बदलाव हुआ है। हाल ही में ट्विटर को टेस्ला के मालिक Elon Musk ने खरीद लिया है और उसके बाद इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। Twitter Blue सर्विस की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई थी लेकिन एलन मस्क ने आते ही इस सर्विस पर रोक लगा दी थी। अब ट्विटर ब्लू सर्विस की रीलॉन्च अनाउंस की गई है।

Twitter Blue सर्विस की रीलॉन्च डेट

एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस महीने के अंत यानी 29 नवंबर को ट्विटर ब्लू सर्विस को रीलॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 29 नवंबर को Blue Verified रीलॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद ट्विटर ब्लू सर्विस के बारे में कहा था कि अब जो इस सर्विस को खरीदेगा, उसे ही ब्लू टिक मिल जाएगा। मस्क ने लिए इसके लिए 8 डॉलर प्रति महीने का रेट तय किया।

 

इस ऐलान के बाद सभी लोगों को इस बात का डर था कि ऐसे तो कोई भी पैसे देकर अपने फर्जी अकाउंट को भी वेरीफाइड करा लेगा और ऐसा ही हुआ भी। इस ऐलान के बाद ही बहुत सारे फेक अकाउंट वाले यूजर्स को भी ब्लू टिक मिल गए, जिसकी वजह से मस्क को यह सर्विस तुरंत बंद करनी पड़ गई।

अब एलन मस्क ने दोबारा से इस सर्विस की शुरुआत करने का मन बनाया है। 29 नवंबर से एक बार फिर यूजर्स ट्विटर ब्लू सर्विस का यूज कर पाएंगे। एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सर्विस के रीलॉन्च वाली न्यूज को ट्वीट करने के साथ एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, अब से अगर कोई यूजर्स अपना वेरीफाइड नाम बदलेंगे तो उनका ब्लू टिक तब तक के लिए गायब हो जाएगा, जब तक वो ट्विटर के टर्म ऑफ सर्विस से मिलकर कंफर्म ना हो जाए। अब देखना होगा कि इस बार ट्विटर ने अपने ब्लू सर्विस के सिस्टम में क्या बदलाव किए हैं और यूजर्स इस सर्विस का कैसे यूज करते है।

Related posts

IPL 2023 Retention: चेन्नई सुपर किंग्स अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रॉवो को कर सकती है रिलीज- रिपोर्ट

Live Bharat Times

जयपुर – विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर गरमाया सियासी पारा

Live Bharat Times

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए जैतून के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

Live Bharat Times

Leave a Comment