Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Hera Pheri 3: इन फिल्मों के सीक्वल्स की स्टार कास्ट में हो गई थी हेरा फेरी, बॉक्स ऑफिस पर हुआ ये हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। From Welcome Back to Jolly LLB actors replaced in these sequels: 

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी, जिसके अनुसार हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी के बाद मेकर्स अब हेरा फेरी 3 लेकर आ रहे हैं, लेकिन इस बार ट्विस्ट यह होगा कि अक्षय कुमार इस हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे। हेरा फेरी 3 को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी है, जिनके सीक्वल में मेन लीड को रिप्लेस कर दिया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद ये औंधे मुंह गिर पड़ीं।

वेलकम बैक

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के लीड रोल वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म के गाने से लेकर स्टार कास्ट तक, हर चीज को दर्शकों ने पसंद किया था, जबकि सीक्वल में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन थिएटर में दर्शकों को अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग खली और फिल्म बुरी तरह पिट गई।

जॉली एलएलबी 2

कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म छोटे बजट की थी, लेकिन लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई थी। फिल्म के सीक्वल में मेकर्स ने अरशद को रिप्लेस करते हुए अक्षय कुमार को ले लिया। ठीक-ठाक कहानी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

वन्स एपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

बालाजी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई सफल फिल्मों में गिनी जाती है। पहले पार्ट में इमरान हाशमी और अजय देवगन लीड रोल में थे, लेकिन पार्ट 2 में इमरान को रिप्लेस कर अक्षय कुमार ले लिया गया और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

बंटी और बबली 2

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म बंटी और बबली यश राज फिल्म्स की कुछ सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। बंटी और बबली के गाने से लेकर डायलॉग तक फिल्म के हर एक एलिमेंट ने दर्शकों को इंप्रेस किया था, लेकिन जब फिल्म के पार्ट 2 को बनाने की बात आई तो अभिषेक की जगह सैफ अली खान को ले लिया गया और सुपर फ्लॉप हो गई।

Related posts

बायजू ने करीब 1,500 कर्मचारियों को निकाला, कंपनी ने छंटनी की वजह बताई

Admin

6,000 किमी, 37 दिन: वंचितों की शिक्षा के लिए धन जुटाने के लिए पूरे भारत की यात्रा

Admin

IPL 2023 के दौरान ICC ने 3 खिलाड़ियों को दी कड़ी सजा, एक खिलाड़ी पर दो मैच का बैन लगा

Live Bharat Times

Leave a Comment