Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

Ind Vs Aus / अहमदाबाद टेस्ट में बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, यह स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दे कि इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 480 रन बनाए। फिलहाल भारतीय टीम उस स्कोर का पीछा कर रही है, लेकिन टीम इंडिया से एक बुरी खबर आई है।

श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने से पहले ही चोटिल हो गए

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कमर दर्द के कारण बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे। साथ ही यह भी बताया गया है कि अय्यर की पुरानी चोट सामने आई है जिसके बाद उनका स्कैन भी किया गया। चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के बाद अय्यर ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की जिसके बाद से अय्यर फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। बता दें कि अय्यर दिल्ली टेस्ट में चोट से उबरकर लौटे थे, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर दर्द होने लगा था।

बीसीसीआई ने दी जानकारी

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर की चोट की जानकारी बीसीसीआई द्वारा साझा की गई है, जिसमें कहा गया है कि अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन उन्हें पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अय्यर की चोट पर लगातार नजर रखे हुए है।

श्रेयस अय्यर की चोट भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है। अय्यर के चोटिल होने से पहले रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया और जडेजा के बाद केएस भरत बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं अगर श्रेयस जल्द ही कमर की चोट से नहीं उबरे तो टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

Related posts

IPL 2023 / धोनी और कोहली के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के टॉप स्कोरर बनने के साथ हासिल की यह सिद्धि 

Live Bharat Times

पंजाब ने पहली बार 6 महीनों में 10 हज़ार करोड़ जी. एस. टी का आंकड़ा पार किया : चीमा

Admin

अडानी को एक और झटका!, Dow Jones के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से भी होगा बाहर

Admin

Leave a Comment