Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IND vs NZ : रवि शास्त्री का आराम को लेकर तीखा बयान, बोले- विश्वास नहीं करता…

IND vs NZ Ravi Shastri Big Statement : 

 टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से मुकाबला करने के लिए तैयार है। टी20 सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को खेला जाएगा। वेलिंग्टन में होने वाला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की कप्तानी इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को दी गई। वहीं वन डे मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन संभालेंगे। यानी वन डे और टी20 सीरीज में अलग अलग कप्तान दिखेंगे। इतना ही नहीं टीम इंडिया को नया कोच भी इस सीरीज में मिला है। वीवीएस लक्ष्मण सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग देने का काम करेंगे। राहुल द्रविड़ विश्व कप के दौरान कोच थे, लेकिन इस सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है। सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ी तो रेस्ट कर ही रहे हैं, लेकिन कोच को आराम देने के सवाल पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना राहुल द्रविड़ की ओर है।

रवि शास्त्री ने आराम को लेकर दिया बड़ा बयान 

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पहले मैच से एक दिन पहले प्राइम वीडियो पर बात करते हुए कहा कि वे सपोर्ट स्टाफ के लिए ब्रेक में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि आपको आईपीएल के दौरान हर साल करीब दो महीने का ब्रेक मिलता है, ये काफी है। बोले कि अगर मैं कोच हूं तो मैं आपने खिलाड़ियों को हर वक्त करीब से देखना चाहता हूं। राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बने करीब एक साल हो गया है। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब वे रेस्ट पर हैं। इससे पहले जब टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था, तब भी द्रविड़ आराम पर थे और जब जिम्बाब्वे के दौरे पर भारतीय टीम थी, तब भी वे आराम कर रहे थे। ये तीसरी बार है, जब राहुल द्रविड़ रेस्ट पर हैं।

वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे सीरीज में कोच की जिम्मेदारी 
इससे पहले जब राहुल द्रविड़ आराम कर रहे थे, तब भी कोचिंग की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण ने ही संभाली थी। अब ये उनकी तीसरी सीरीज होने वाली है। खास बात ये भी है कि वीवीएस लक्ष्मण जब भी कोच बने हैं, भले कार्यवाहक ही सही, हर बार भारतीय टीम मैच और सीरीज जीतने में कामयाब रही है। यानी उनकी कोचिंग में टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत 100 रहा है। भले वे कमजोर और छोटी मानी जाने वाली टीमों के खिलाफ कोच बने थे, लेकिन आखिरकार जीत को जीत ही होती है। अब देखना होगा कि वीवीएस लक्ष्मण इस सीरीज में किस रणनीति के साथ भारतीय खिलाड़ियों को मैदान में उतारते हैं और भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Related posts

सात लाख लोगों को बड़ी राहत, एक्वा लाइन मेट्रो को ग्रेनो एक्सटेंशन तक बढ़ाने को मिली मंजूरी

Admin

उत्तर प्रदेश पुलिस ने Sport Quota Constable 534 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्‍लाई।

Live Bharat Times

UP में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में बनी सरकार, 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट को मिलेगी स्कूटी

Live Bharat Times

Leave a Comment