Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

INDVsSL: भारत दूसरे टेस्ट में जीत से 9 विकेट दूर, श्रेयस अय्यर-ऋषभ पंत का अर्धशतक

भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य रखा हैं. दूसरे दिन के अंत तक श्रीलंकन टीम ने एक विकेट पर 28 रन बना लिए है. इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरी इनिंग्स 9 विकेट पर 303 पर डिकलेर कर दी थी. पहली इनिंग्स में टीम इंडिया ने 252 रन बनाए थे. जब कि श्रीलंका की टीम पहली इनिंग्स में 109 रन ही बना पाई थी. लंका की और से दिमुथ करूणारत्ने (10) और कुसल मेंडिस (16) रन बनाकर क्रीज पर है.

पंत ने 28 गेंद पर लगाया सबसे तेज अर्ध शतक

ऋषभ पंत ने 31 गेंद में 50 रन की पारी खेली. इस दौरान पंत ने सात चौके और दे छक्के लगाए. पंत ने सिर्फ 28 गेंद में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्ध शतक का रिकॉर्ड बनाया. श्रेयस अय्यर ने 87 बोल में 67 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा (46) और हनुमा विहारी (35) ने भी उपयोगी पारियां खेली.

बुमराह की 5 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे. जब कि अश्विन और शमी को 2-2 विकेट मिले. जब कि अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली.

श्रेयस अय्यर का दोनो इनिंग्स में अर्ध शतक

श्रेयस अय्यर ने अपनी दोनो इनिंग्स में अर्ध शतकीय पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने पहली इनिंग्स में 92 रन बनाए. जब कि दूसरी इनिंग्स में 67 रन की पारी खेली.

Related posts

श्रेयस अय्यर ने रजनीकांत की मदद से की जोरदार वापसी, बताया टी20 क्रिकेट में क्या है अपराध?

Live Bharat Times

BCCI ने टीम इंडिया के 25 खिलाड़ियों को दिया आदेश, IPL 2022 से पहले NCA में पेश होना होगा

Live Bharat Times

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को साइन किया

Leave a Comment