Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

INDVsSL: विराट कोहली से बीच मेच मिलने पहुंचे डाय हार्ड फैन, सेल्फी भी ली

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है. दूसरे दिन के अंत में तीन प्रशंसक मेदान में प्रवेश कर गए. उनमें से एक विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहा. यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के छठे ओवर में घटी जब कुसल मेंडिस तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर चोट लगने के बाद फिजियो की मदद ले रहे थे.

एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मेच के बीच विराट कोहली से मिलने पहुंच गया. इस दौरान प्रशंसक ने अपना मोबाइल निकाला और सीनियर बल्लेबाज से सेल्फी मांगी. विराट कोहली ने भी खुशी जाहिर करते हुए सेल्फी खिचवाई.

सुरक्षाकर्मी प्रशंसक को पकड़ने के लिए खिलाड़ीयों की और भागे और प्रशंसको को काबू करने में सफल रहे.

मोहाली में पहले टेस्ट में भी एक प्रशंसक खेल के मैदान मे घुसने में कामयाब रहा था, लेकिन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया था.

Related posts

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, हो सकता है ये ताकतवर बल्लेबाज़

Live Bharat Times

रोनाल्डो की 17 करोड़ की कार दुर्घटना का शिकार: घर के एंट्री गेट पर हुआ हादसा, जिंदा स्टार फुटबॉलर बच्चे का ड्राइवर

Live Bharat Times

हैप्पी बर्थडे हिटमैन : गरीबी में बीता बचपन, टेस्ट डेब्यू पर बनाया शतक, 5 आईपीएल जीतने वाले इकलौते कप्तान

Live Bharat Times

Leave a Comment