Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2023: मिनी ऑक्शन में आज लगेगी 405 खिलाड़ियों पर बोली, बदल जाएगी इन स्टार खिलाड़ियों की किस्मत

दरअसल आज (23 दिसंबर) से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का बिगुल बजने वाला है। आगामी सीज़न के लिए एक मिनी नीलामी आज कोच्चि में आयोजित की जाएगी। नीलामी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन पर सभी टीमें काफी पैसा खर्च करेंगी।

405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली 
इन कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजी बोली लगाएगी। इन 132 खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। इन खिलाड़ियों में 119 कैप्ड खिलाड़ी हैं। जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 282 है।

नीलामी में भाग लेने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए केवल 87 स्लॉट उपलब्ध हैं। यानी जितने खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट की अधिकतम संख्या 30 है। प्रत्येक फ्रैंचाइजी के दल में केवल 25 खिलाड़ी ही हो सकते हैं, जिनमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

किसे किस श्रेणी में रखा गया?
इस बार नीलामी में खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इसमें 19 विदेशी खिलाड़ी हैं। 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 20 खिलाड़ियों की सूची में मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे दो भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें एक करोड़ रुपये के ब्रैकेट में रखा गया है।

नीलामी में इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें
इस बार मिनी ऑक्शन में भारतीय स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल के अलावा जो रूट, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, लिटन दास, जेसन होल्डर जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। पिछले सीजन तक विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया था। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

हैदराबाद के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा 
सनराइजर्स हैदराबाद के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 13 स्लॉट उपलब्ध हैं। साथ ही उनके पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपए भी हैं। ऐसे में हैदराबाद की टीम से बड़ी बोली की उम्मीद सबसे ज्यादा होगी। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास सबसे कम 5 स्लॉट खाली हैं। पैसों के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम संयम से पैसा खर्च करेगी, क्योंकि उनके पास पर्स में सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये बचे हैं और उन्हें 11 खिलाड़ियों को खरीदना है।

Related posts

हिंडनबर्ग के खिलाफ आरपार की लड़ाई के मूड में अडानी, कानूनी लड़ाई के लिए अमेरिकी लॉ फर्म हायर किया

Admin

सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल, सनफ्लावर सीड ऑइल के आयात पर शुल्क में छूट दी

Live Bharat Times

अपील अदालत ने दस्तावेजों की लड़ाई में ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया।

Admin

Leave a Comment