Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2023: 16वें सीजन के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे धोनी, भारतीय टीम के साथ फिर आ सकते हैं नजर

MS Dhoni :

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन कुछ महीनों में शुरू होने वाला है. इसके लिए नीलामी अगले महीने होने वाली है और फिलहाल टीमें रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है. 2020 सीजन से ही लगातार धोनी के संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन हर बार उन्होंने इससे इंकार किया है.

धोनी ने हर बार संन्यास को लेकर कहा है कि वह चेन्नई में खेलकर ही संन्यास लेना चाहते हैं. इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड होम और अवे वाले फॉर्मेट की वापसी करा रही है. तीन साल बाद टीमें होम और अवे मुकाबले खेलती दिखेंगी. ऐसे में धोनी के पास चेन्नई की होम क्राउड के सामने खेलने का मौका होगा.

पिछले तीन साल से केवल आईपीएल ही खेल रहे धोनी इस बार क्रिकेट को फाइनली अलविदा कह सकते हैं. धोनी की उम्र 41 साल हो चुकी है और उनके पास अपने करियर में अब हासिल करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है.

भारतीय टीम के साथ काम करेंगे धोनी?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल से संन्यास लेने के बाद धोनी भारतीय टीम के साथ काम करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि बीसीसीआई टी20 टीम को मजबूत बनाने के लिए धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है. पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को भारतीय टीम का मेंटोर बनाया गया था. हालांकि, इस बार उन्हें अलग तरह की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. धोनी को कुछ निश्चित खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए बोला जा सकता है जिससे टी20 में टीम निर्भीक होकर खेलना शुरू कर दे.

Related posts

जम्मू एक्सप्रेस की तेज गेंदों ने मचाया बवाल: उमरान मलिक ने 20वें ओवर में पंजाब के खिलाफ एक भी रन नहीं दिया, तीन विकेट भी लिए

Live Bharat Times

दमन में हुआ शीतकालीन स्पोर्ट्स कोचिंग कैम्प का शानदार समापन

Live Bharat Times

क्रिकेट में फिर दिखा फिक्सिंग का भूत: रडार पर आए ये खिलाड़ी, खेल जगत में मचा हड़कंप

Admin

Leave a Comment