Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

OPJS यूनिवर्सिटी की महिला पहलवानों ने विदेश में किया धमाल, कुश्ती के अखाड़े में दो पहलवानों ने जीता गोल्ड

खेलों में लगातार सुर्खियों बटोरने वाला ओपीजेएस (OPJS) विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। कुश्ती के अखाड़े से (OPJS) ओपीजेएस विश्वविद्यालय के लिए एक सुनहरी खबर आई है।

किर्गिस्तान के बिश्केक में खेली जा रही अंडर-23 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में ओपीजेएस यूनिवर्सिटी (OPJS)  की दो पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि रितिका ने 72 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, वही तो वही पुष्पा ने 57 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के फाउंडर डॉ जोगेंद्र सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. रुपेंद्र सिंह उदावत ने दोनों पहलवानों को बधाई दी है। डॉ. जोगेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों खिलाडियों की कड़ी मेहनत का उन्हें फल मिला है। साथ ही उन्होने कहा कि हमारे खिलाड़ी खेल के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं रजिस्ट्रार डॉ रुपेंद्र सिंह उदावत ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। बता दे कि ओपीजेएस यूनिवर्सिटी का खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

ENG vs PAK: फाइनल जंग के लिए तैयार इंग्लैंड और पाकिस्तान, जानें हेड टू हेड में कौन किस पर भारी

Live Bharat Times

IPL 2022: मयंक अग्रवाल होंगे पंजाब किंग्स के अगले कप्तान, फ्रेंचाइजी का ऐलान

Live Bharat Times

राष्ट्रमंडल खेल: 6 महिला क्रिकेटरों को प्रस्थान से 48 घंटे पहले वीजा का इंतजार

Live Bharat Times

Leave a Comment