Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

PM मोदी के बाद गुजरात के चुनावी मैदान में उतरे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में पांच सभाएं करेंगे. पहले चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ऐसे में बीजेपी पूरा जोर लगा रही है. अमित शाह आज सुबह 10 बजे खेड़ा के महुधा सभा में सभा को संबोधित किया. जिसके बाद साढ़े 11 बजे दाहोद के झालोद सीट के प्रत्याशी के लिए सभा को संबोधित किया. दोपहर डेढ़ बजे भरूच की वागरा सीट पर सभा होगी. उसके अलावा दोपहर 3 बजे नर्मदा के नांदोद सीट पर और शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरोडा सीट पर सभा को संबोधित करेंगे.

विधानसभा चुनाव में लोगों को आकर्षित करने के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक भी अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल दियोदर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 5 सभाएं करेंगी. स्मृति ईरानी सूरत के उधना और कतारगाम में प्रचार करेंगी. इसके अलावा स्मृति ईरानी सरिगाम, खजुर्डी, वलसाड में प्रचार करेंगी.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 3 सभाएं करेंगे. वह आनंद और सूरत में वीआईपी रोड, अमरोली में प्रचार करेंगे. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला 5 जनसभाएं करेंगे. वह वांसद, चिखली, आहवा, वराछा, कतारगाम में प्रचार करेंगे. इसके अलावा भाजपा सांसद दिनेशलाल यादव सूरत और वडोदरा में उत्तर भारतीय वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह का आज का कार्यक्रम

सुबह 11.00 बजे, ओडिनर, नडियाद
दोपहर 12.30 बजे लिमड़ी, दाहोद
दोपहर 02.30 बजे वागरा, भरूच
रोड शो शाम 04.00 बजे नांदोद, नर्मदा
रात 08.30 बजे अहमदाबाद नरोडा

आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं. परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा. गुजरात में बीजेपी पिछले 27 साल से सत्ता में है और इस राज्य को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. लेकिन इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी की एंट्री से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

Related posts

1 नवंबर से पूर्ण टीकाकरण वाले पर्यटकों के लिए इजरायल जाने की अनुमति

Live Bharat Times

मौसम के बीच क्रिकेट प्रेमी असमंजस में..9 अक्टूबर को होना है भारत-द अफ्रीका के बीच मैच

Live Bharat Times

कपालभाति प्राणायाम के हैं कई फायदे, जानें इसे आसानी से करने का तरीका

Live Bharat Times

Leave a Comment