Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गठबंधन को लेकर JDS ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान आज सामने आ रहे हैं। कर्नाटक चुनावी नतीजों से पहले जेडीएस का गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, अगले 2-3 घंटे पहले आप इंतजार कीजिए। मुझसे अभी तक किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। एग्जिट पोल के मुताबिक मेरी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि अगले 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना होगा। मेरी कोई मांग नहीं है, मेरी पार्टी छोटी है, मैं कैसे कोई मांग कर सकता हूं।

शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जद (एस) किंगमेकर बन सकता है। हालांकि, चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत होती दिख रही है। जेडीएस कर्नाटक के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। राज्य में वोटों की गिनती आज हो रही है।

बनाया जाए राज्य का मुख्यमंत्री 

कुमारस्वामी ने गठबंधन को लेकर कहा कि, उनकी शर्तों पर अगर बीजेपी और कांग्रेस राजी होते हैं तो वह पार्टी का समर्थन करेंगे। कुमारस्वामी की मुख्य शर्त यह है कि उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए. बता दें कि 10 मई की रात को ही कुमारस्वामी सिंगापुर के लिए रवाना हो गए थे। सिंगापुर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी पार्टी जेडीएस कम से कम 50 सीटें जीतेगी।

Related posts

पाकिस्तान में सियासी घमासान LIVE: अटॉर्नी जनरल बोले- सरकार और स्पीकर के फैसले का बचाव नहीं करूंगा, रात 8 बजे आएगा SC का फैसला

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग के फैसले के बाद अमित शाह पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- ‘मोगेंबो खुश हुआ’…मैंने हिंदुत्व को नहीं, बीजेपी को छोड़ा!

Admin

सौरव गांगुली जय शाह : गांगुली, जय शाह बीसीसीआई में बने रहेंगे; SC द्वारा संविधान में संशोधन

Live Bharat Times

Leave a Comment