Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

RIP: तमिल अभिनेता श्रीकांत का निधन, रजनीकांत ने सोशियल मीडिया पर जताया दुख

तमिल अभिनेता श्रीकांत का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर रजनीकांत ने सोशियल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है।

श्रीकांत का निधन
तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता श्रीकांत अलविदा कह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वे 82 वर्ष के थे और मंगलवार को उनका निधन हो गया। श्रीकांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जे जयललिता के साथ फिल्म ‘वेंनिरा अदाई’ से की थी।

 

श्रीकांत के निधन से तमिल इंडस्ट्री में हर कोई सदमे में है। द आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के नदीगर संगम ने श्रीकांत के निधन की जानकारी अपने सोशियल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

रजनीकांत ने जताया दुख
सुपरस्टार रजनीकांत ने सोशियल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर श्रीकांत के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- अपने खास दोस्त श्रीकांत के निधन से बेहद दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

श्रीकांत ने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हीरो के साथ-साथ कई फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाया है। श्रीकांत की पहली फिल्म का निर्देशन सीवी श्रीधर ने किया था।

टॉप स्टार्स के साथ काम किया है
श्रीकांत ने तमिल इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। वह उनके साथ सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं। उन्होंने शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन के साथ काम किया है।

उनके यादगार पात्रों में एक सख्त पुलिस अधिकारी का विद्रोही बेटा शामिल है, जिसे गणेशन ने 1974 की सुपरहिट थंगा पथक्कम में निभाया था। वह फिल्म भैरवी में रजनीकांत के साथ विलेन की भूमिका में नजर आए थे।

Related posts

अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दी मात, सवा करोड़ में साइन की नई फिल्म

Live Bharat Times

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला: फैशन शो में दिखाई दी बनारस की संस्कृति की झलक

Admin

‘बच्चन पांडे’ के नहीं खेलने का दर्द, अक्षय बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने डूब गई मेरी फिल्म

Live Bharat Times

Leave a Comment