Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

Russia-Ukraine Talk: यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का बयान आया है और उन्होंने कहा है कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है. रूस और यूक्

Russia-Ukraine Talk: यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का बयान आया है और उन्होंने कहा है कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है.

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 महीने से युद्ध जारी है और इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन में भीषण तबाही मचाई है. रूस की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं, लेकिन इस यूक्रेन भी उसका सामना कर रहा है और टक्कर दे रहा है. इस बीच बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का बयान आया है और कहा है कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है. बता दें कि यूक्रेन पर हमले जारी रहने के बीच पुतिन की यह टिप्पणी आई है
रूस बातचीत के लिए तैयार: व्लादिमीर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक रूसी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि वो यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं और अब सबकुछ उन पर निर्भर करता है. यूक्रेन के साथ जारी संघर्षों के बीच पुतिन ने कहा, ‘हम उन सभी के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, जो कुछ स्वीकार्य परिणामों पर बातचीत कर समाधान चाहते हैं. लेकिन, अब सब कुछ उन पर निर्भर करता है. यह हम नहीं हैं जो बातचीत से इनकार करते हैं. यह वे हैं, जो समझौते से इनकार कर रहे हैं.’
नागरिकों के हितों की रक्षा कर रहे हैं: पुतिन
व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यह भी दोहराया कि मास्को के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है. इसके साथ ही उनका मानना है कि क्रेमलिन सही दिशा में काम कर रहा है. पुतिन ने कहा, ‘हम अपने राष्ट्रीय हितों, अपने नागरिकों और अपने लोगों के हितों की रक्षा कर रहे हैं.’ बता दें कि पुतिन का यह बयान रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार किए जा रहे हमलों के बीच आया है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अकेले रविवार को देशभर में हवाई हमले की चेतावनी दो बार घोषित की गई थी और दोपहर में तीन मिसाइलों ने क्रामटोरस्क शहर को निशाना बनाया. मिसाइलों ने शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है.

Related posts

तेजस्वी महागठबंधन का सीएम फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम

Live Bharat Times

पीएम मोदी ने ₹1,780 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया, कहा – “काशी में विरासत भी है, विकास भी है”

Live Bharat Times

बेटियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने की लाड़ली लक्ष्मी योजना 2 की शुरुआत

Live Bharat Times

Leave a Comment