Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉबब्रेकिंग न्यूज़

Sarkari Naukri 2022: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट वॉक इन इंटरव्यू से पाएं नौकरी, ICMR में निकली है भर्ती

Sarkari Naukri, ICMR Recruitment 2022: ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेंशन रिसर्च ऑन नॉन कम्युनिकेबल डिसीज़, जोधपुर ने प्रोजेक्टर टेक्निकल ऑफ़िसर, जूनियर नर्स समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 21 नवम्बर को प्रस्तावित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

वॉक इन इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की संख्या 30 से अधिक होने पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्नों का कठिनाई स्तर निर्धारित शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगा.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के माध्यम से प्रोजेक्ट टेक्निकल ऑफ़िसर, जूनियर नर्स लेबोरेटरी, टेक्निशियन एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे.

शैक्षिक योग्यता
प्रोजेक्ट टेक्निकल ऑफ़िसर – सामाजिक कार्य /पॉपुलेशन स्टडीज/ सोशियोलॉजी/ साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन
जूनियर नर्स – हाई स्कूल अथवा समकक्ष के साथ जीएनएम में सर्टिफ़िकेट कोर्स
लेबोरेटरी टेक्निशियन – 12वीं पास के साथ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन में दो वर्षीय डिप्लोमा.
डेटा एंट्री ऑपरेटर – 12वीं पास के साथ इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग में दो वर्ष का अनुभव

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट main.icmr.nic.in पर विज़िट कर भर्ती के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर एवं उसके साथ मांगे गए सभी दस्तावेज़ लेकर नोटिफिकेशन पर दिए गए पते पर पहुंच सकते हैं. भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार इस लिंक https://main.icmr.nic.in/sites/default/files/career_opportunity/DNBS_09112022.pdf पर जाएं.

Related posts

बिना शादी के दूसरी बार मां बनने जा रही हैं रिहाना, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

Admin

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार, जानें क्या हे पूरा मामला

Live Bharat Times

ब्रेकफास्ट मे बनाना शेक खाने के फायदे, पोषक तत्व भरपूर बनाना शेक के फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment