Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़भारत

U19 टीम इंडिया की जीत से बॉलीवुड हुआ क्रिकेटमय, सितारों ने दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट की अंडर-19 टीम ने कल रविवार टी20 वर्ल्डकप का फाइनल जीत कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से था, लेकिन इंडियन प्लेयर्स के इंग्लैंड टीम की एक ना चली। टीम इंडिया ने  पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को सिर्फ 68 रनों पर ढेर कर दिया और फिर सिर्फ 3 विकेट गंवाकर शानदार अंदाज़ में अंडर-19 टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारतीय महिला खिलाड़ियों की जीत के इस जश्न में पूरे देश के साथ साथ अब बॉलीवुड भी शामिल  हो गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई फ़िल्मी सितारों ने अंडर-19 टीम की महिला खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करी।

भारतीय टीम को जीत पर बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ट्वीट करते हैं, ‘इंडिया चैंपियन !! क्रिकेट में महिला अंडर -19 विश्व कप चैंपियन .. अंग्रेजों ने भी माना लोगा.. खटिया खड़ी कर दी.. INDIA.’ क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिठू’ में नजर आई तापसी पन्नू भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘इन यंग लड़कियों के चेहरों पर मुस्कान अनमोल है। बधाई हो चैंपियंस। आइए इन चेहरों को याद करें। हमने आज महिला क्रिकेट के इतिहास में अपना पहला विश्व कप जीता।’ वो आगे कहती हैं,तापसी ने आगे लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो कप्तान शेफाली वर्मा। आखिरकार आपको वो गिफ्ट मिल ही गया जिसके आप हकदार थे। यह महिलाओं के लिए पहला विश्व कप है…और मुझे यकीन है कि और भी बहुत कुछ आना बाकी है…हमने अभी शुरुआत की है!’  दिग्गज अभिनेत्री काजोल ने भी ट्वीट किया की, ‘विश्व चैंपियन U19 T20 WorldCup Women In Blue को जाता है, आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है!’ अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया , ‘हमारी भारतीय महिला टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई! आप में से हर एक पर बहुत गर्व है।’

Related posts

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की इंस्टाग्राम में एन्ट्री, देखते ही देखते फोलोअर्स की लंबी लिस्ट बनी

Live Bharat Times

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज करेंगे 32 किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात, फसल मुआवजे समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Live Bharat Times

यूपी विधानसभा चुनाव: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोई भी लड़की अपनी मर्जी से नहीं पहनती हिजाब, गजवा-ए-हिंद को लेकर कही ये बात

Live Bharat Times

Leave a Comment