Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

Vicky-Katrina Wedding: विक्की-कैटरीना की शादी के वेन्यू के बाहर हैं पुख्ता इनतेज़ाम, वायरल हुईं तस्वीरें

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरकपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार था और अब यह इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है.

विक्की और कैटरीना सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी करने जा रहे हैं। शादी में कुछ खास लोग ही शामिल होने वाले हैं। शादी से पहले वेन्यू के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं।

विक्की और कैटरीना ने प्राइवेसी का खास ख्याल रखा है। जिसके लिए उन्होंने गेस्ट से भी कहा है कि वह अपना फोन होटल के कमरे में रखें और फोटोज शेयर न करें.

विवाह स्थल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें सुरक्षाकर्मी बेरिकेड्स के साथ बाहर खड़े हैं और गेट के बाहर दो एंबुलेंस भी खड़ी हैं. सभी से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।

आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना की शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। शादी में शामिल होने के लिए परिवार वालों के साथ कुछ खास दोस्त भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही इस शादी में बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स भी शामिल होने वाले हैं।

Related posts

सिद्धार्थ-कियारा की किस्मत चमकी! करण जौहर ने 3 फिल्में साइन करने की बताई सच्चाई

Admin

शाहरुख खान ने हॉलीवुड से कॉपी कर लिया अपनी फ़िल्म का पोस्टर, कमाल आर. खान ने लिखा- ये कभी नहीं सुधरेंगे

Live Bharat Times

नया साल आ रहा है, यहां शीर्ष 5 फिल्में हैं जिसे आपको 2023 में देखनी चाहिए

Admin

Leave a Comment