Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

अमूल ने दूध की कीमतों में एक बार फिर तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

एशिया की सबसे बड़ी डेयरी मानी जाने वाली अमूल डेयरी ने दूध के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें आज से ही लागू होंगी। कंपनी ने रेट लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक आधा लीटर अमूल ताजा दूध 27 रुपये में मिलेगा। जबकि एक लीटर का पैकेट 54 रुपये में मिलेगा। अब आपको अमूल ताजा 2 लीटर का एक पैकेट 108 रुपये में मिलेगा।

महंगाई की मार

अमूल डेयरी द्वारा एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने की खबरें आई हैं। इस बार जानकारी मिली है कि मुंबई शहर में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जब लोग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं तो दूध के दामों में बढ़ोतरी सुबह की चाय का मजा भी बिगाड़ सकती है। पिछले 10 माह में दूध के रेट 9 रुपए तक बढ़ गए हैं। इस तरह दाम पहले कभी नहीं बढ़े।

कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दूध की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. चौधरी ने कहा कि अगर अमूल दूध के दाम में इज़ाफा होगा तो सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ेगा। हो सकता है मोदी जी और अमित शाह जी दूध नहीं पीते होंगे लेकिन देश के बच्चों के लिए तो दूध पीना ज़रूरी है। दूध के दाम को बढ़ाते हुए सरकार ने अपनी नियत साफ कर दी है।

इसके अलावा कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, “अमूल दूध 3 रुपये तक महंगा हो गया। पिछले 1 साल में ‘8 रुपये’ दाम बढ़े हैं.
फरवरी 2022: अमूल गोल्ड 58 रुपए लीटर
फरवरी 2023: अमूल गोल्ड 66 रुपए लीटर
अच्छे दिन?”

Related posts

सहनाज गिल अपने नए अफेयर की अफवाहों से काफी परेशान हैं।

Live Bharat Times

आज से वुमन प्रीमियर लीग का प्रारंभ, पांच टीमो का जलवा दिखेगा

Live Bharat Times

विधायक राजा सिंह के खिलाफ नारेबाजी के लिए स्कूली बच्चों को उकसाया

Live Bharat Times

Leave a Comment