Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

जयश्रीराम के उद्घोष के बीच लॉच हुआ आदिपुरूष का टीजर।

अयोध्या यूपी। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार प्रभाष के मुख्य किरदार वाली फिल्म आदिपुरुष का टीजर रविवार देर शाम सरयू तट पर लांच हुआ। राम की पैड़ी की धारा में प्रवाहित सरयू जल के बीच से जब फिल्म का टीजर लांच हुआ तो हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इससे पहले सुपर स्टार अभिनेता प्रभाष व कृति सेनन ने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई, दर्शन-पूजन और आरती की। फिल्म का टीजर पांच भाषाओं में लांच किया गया। टीजर लांच होने के बाद अभिनेता प्रभाष ने कहा कि श्रीराम व अयोध्या दोनों पूजनीय है। अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि आदिपुरुष भगवान श्रीराम की गाथा पर आधारित है। युवा पीढ़ी को राम की गाथा जरूर जाननी चाहिए। कहा कि यह फिल्म जिस के चरित्र पर आधारित है, हम उसी की जन्मस्थली में हैं। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा कि आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि भक्ति का प्रतीक बनेगी, ऐसा हमको विश्वास है। मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म से जुड़ना उनके लिए उस सपना का साकार होने जैसा है जो कभी उनके पिता गुलशन कुमार देखा करते थे। उनकी श्रीराम भक्ति के चलते ही मुझे आज श्रीराम की गाथा पर आधारित फिल्म से जुड़ने का मौका मिला है। प्रभाष व कृति सेनन की एक झलक पाने के लिए पूरा सरयू तट लोगों से भरा हुआ था। आदिपुरूष फिल्म के टीजर लांचिंग के अवसर पर फिल्म से जुड़े प्रख्यात फिल्म लेखक, गीतकार मनोज मुंतशिर, संत राजूदास, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, कलेक्टर नितीश कुमार, एसएसपी शैलेंद्र वर्मा सहित अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।

Related posts

अमिताभ बच्चन का नाम, तस्वीर और आवाज भूल से भी न करें इस्तेमाल, हो जाएगी मुश्किल, दिल्ली HC का आदेश

Live Bharat Times

रिश्ते का मुद्दा पति और पत्नी की समस्याएं और समाधान !!!

Admin

सर्दियों में करें कच्ची हल्दी का सेवन, इससे मिलेंगे अद्भुत फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment