Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

अवैध खनन को रोकने गए तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर खनन माफिया ने डंपर चढ़ा दिया

हरियाणा : अवैध खनन को रोकने गए डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या*
मेवात : अवैध खनन को रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर खनन माफिया ने डंपर चढ़ाकर हत्या करने की दुखद खबर आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक डीएसपी को सूचना मिली थी की इलाके में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है. वह खनन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे.बताया जा रहा है कि अवैध खनन माफिया के लोगों ने हरियाणा के मेवात जिले के डीएसपी श्री सुरेन्द्र विश्नोई को डंपर से कुचल दिया, डीएसपी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.हरियाणा के नूंह में पचगांव की पहाड़ियों में डीएसपी का शव बरामद किया गया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ आरोपियों की जानकारी है वहीं कुछ का पता लगाया जा रहा है.हरियाणा के मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

क्या है नेशनल हेराल्ड केस जिसमें सोनिया – राहुल गांधी को तलब किया गया है

Live Bharat Times

कौन हैं अजय बंगा, जिसे जो बाइडेन बनाएंगे वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष?

Live Bharat Times

शीना बोरा मर्डर केस: सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 14 दिन का समय मांगा

Live Bharat Times

Leave a Comment