Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

आईपीएल 2022 में बेंगलुरु की 5वीं जीत: लखनऊ को 18 रन से हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी, हेजलवुड ने लिए 4 विकेट

 

आईपीएल 2022 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हरा दिया। लखनऊ के सामने 182 रनों का लक्ष्य था, जिसके जवाब में टीम 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी और मैच हार गई। कुणाल पांड्या ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। आरसीबी की जीत में हेजलवुड ने 4 विकेट लिए।

यह RCB की 7 मैचों में 5वीं जीत थी। इस जीत के साथ टीम आईपीएल 2022 के अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अब तक सिर्फ 2 मैच हारे हैं। वहीं, लखनऊ की 7 मैचों में यह तीसरी हार है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं.

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली। LSG के लिए जेसन होल्डर और दुष्मंथा चमीरा ने 2-2 विकेट लिए।

Related posts

GT vs SRH फैंटेसी 11 गाइड: हार्दिक पांड्या ने 6 पारियों में बनाए 295 रन, जम्मू एक्सप्रेस उमरान ने लिए 10 विकेट

Live Bharat Times

IND vs SA: ‘भारत को तोड़नी पड़ेगी मेरी हड्डियां’, कहा- मेरा बेटा जोहान्सबर्ग जीतने के लिए उतरा था, डीन एल्गर के पिता ने किया खुलासा

Live Bharat Times

IPL में सख्त कोरोना नियम: पहली बार बायो बबल तोड़ने पर 7 दिन का क्वारेंटाइन, दूसरी बार एक मैच पर बैन और तीसरी बार टूर्नामेंट से बाहर

Live Bharat Times

Leave a Comment