Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

आईपीएल टीमों के मालिकों ने खरीदी साउथ अफ्रीका लीग की सभी 6 टीम

क्रिकेट साउथ अफ्रीका अगले साल से अपनी नयी टी -20 लीग ला रहा है।  इस लीग की सभी 6 टीमों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गयी है।  इस नीलामी में आईपीएल टीमों के मालिकों ने भी हिस्सा लिया और एक रिपोर्ट की मानें तो इस नई लीग की सभी 6 टीमों को भारतीय फ्रेंचाइजियों ने ही खरीद लिया है। इस लीग का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए पैरेंट कंपनी चेन्नई सुपर किंग्स स्पोर्ट्स लिमिटेड (CSKSL) के जरिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने केप टाउन फ्रेंचाइजी खरीदी, जबकि सन टीवी ग्रुप सनराइजर्स के मालिक ने पोर्ट एलिजाबेथ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया है।

पिछले साल के अंत में लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए 7090 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि का भुगतान करने वाले आरपी संजीव गोयनका समूह ने डरबन टीम को चुना, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल टीम को खरीदा। प्रिटोरिया को जिंदल साउथ वेस्ट स्पोर्ट्स ने लिया है, जिसके प्रमुख पार्थ जिंदल हैं, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के सह-मालिक हैं।

                                            Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

श्रेयस अय्यर ने रजनीकांत की मदद से की जोरदार वापसी, बताया टी20 क्रिकेट में क्या है अपराध?

Live Bharat Times

IND Vs NZ 3rd T20 : टीम इंडिया का यह खिलाड़ी अहमदाबाद में तोड़ सकता है कोहली का रिकॉर्ड

Admin

आरसीबी की हार के दोषी कोहली दोषी: जब टीम को उनकी जरूरत थी, तब सिर्फ 1 रन बनाकर चले गए, विराट अब रन मशीन नहीं रहे

Live Bharat Times

Leave a Comment