Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी बूंदी एसीजेएम कोर्ट पेश

नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी बूंदी एसीजेएम कोर्ट में पेश हुईं। दो साल पहले एक्ट्रेस पायल रोहतगी को इस मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी थी लेकिन उसके बाद से वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं। अभिनेत्री की अनुपस्थिति के कारण अधिवक्ता की ओर से विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए पेशी माफी का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट में पेश होने के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने वकील भूपेंद्र सक्सेना को बदलने की जानकारी कोर्ट को दी और कानूनी सेवाओं के जरिए वकील उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोमवार को बिना वकील के कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट में उनके साथ उनके पति संग्राम सिंह मौजूद थे। शिकायककर्ता चर्मेश शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक एवं देवराज गोचर न्यायालय में पेश हुए। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2019 में बूंदी कांग्रेस नेता चर्मेश की शिकायत पर अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ बूंदी देवपुरा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को दिसंबर 2019 में आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

Related posts

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने Technician Apprentice और Graduate Apprentice पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्‍लाई।

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

Admin

बाड़मेर: शादीशुदा महिला को पड़ोसी से हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने दी जान!

Admin