Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उतराखंड की 25 वीं सालगिरह पर बनेगा विकास मॉडल का रोडमैप

उतराखंड की धामी सरकार अब यूपी की योगी सरकार के पद चिन्हों पर चलने की जुगत में हैं, धामी सरकार उत्तराखंड को देश के आदर्श राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए रामनगर में 29 सितंबर से तीन दिवसीय मंथन करने जा रही है। इसमें मंत्री, नौकरशाह के साथ ही नीति आयोग के विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे और व्यापक चर्चा के बाद जरूरी रोडमैप तैयार करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार कह चुके हैं कि प्रदेश गठन के 25 वर्ष पूरे होने तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे।अब इसी कड़ी में सरकार तीन दिवसीय मंथन करने जा रही है। इसके लिए कई विशेषज्ञों आमंत्रित किया जा रहा है। मंथन के दौरान छोटे-छोटे ग्रुप में कोर इश्यू पर चर्चा कराई जाएगी। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री इस मंथन शिविर का शुभारंभ करेंगे। सचिव नियोजन आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तीन दिनी मंथन के पहले दिन सचिव, विभागाध्यक्ष, विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री और राज्य के विभिन्न एजेंसियों के एक्सपर्ट विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दूसरे दिन, पहले सत्र में प्रेजेंटशन होगा और दूसरे सत्र में ग्रुपों में चर्चा होगी। समापन पर सभी मंत्री और सचिव सुझाव देंगे। अब देखते हैनं ये सिर्फ हवा में ही होता है ग्राउंड पर भी यह सब देखने को मिलेगा ..

Related posts

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता लेंगे तलाक, 13 साल बाद टूटी शादी

Live Bharat Times

माफ़ी माँगने लगी राखी सांवत, कहा – सलमान भाई ने तेरा क्या बिगाड़ा है, लॉरेंस से पूछे सवाल 

Admin

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंबई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे

Live Bharat Times

Leave a Comment