Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करी अमित शाह से मुलाक़ात, क्या उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो रहा है

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कैप्टन की पार्टी के भाजपा में विलय की काफी अटकलें चल रही हैं। इस मुद्दे पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलकर बात की। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री पद से हटाने जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और बाद में अपनी अलग पार्टी बना ली थी।

अमित शाह से मुलाकात के बाद कैप्टन ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने की खबरों को सिर्फ अटकलें बताया। पंजाब में कांग्रेस से इस्तीफा देकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम की पार्टी बनाई थी। विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव भी लड़ा था। मगर दोनों को कोई खास फायदा नहीं हुआ। यही वजह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने का विचार कर रहे हैं, ऐसी चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन खुद कैप्टन ने इसे नकार दिया है। उन्होंने कहा फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

Related posts

‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर का कूल लुक साबित करता है उम्र बस एक नंबर है

Admin

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निशि सिंह का निधन, दो दिन पहले मनाया गया था उनका जन्मदिन

Live Bharat Times

गोरखपुर में कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को मार दी गोली, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

Live Bharat Times

Leave a Comment