Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

कोटा – रामनवमी रैली में हुए हादसे के बाद गरमाया माहौल

कोटा – श्री राम नवमी के अवसर पर कोटा के कोटड़ादीपसिंह गांव में जो हादसा हुआ था उसके बाद माहोल गर्म हो गया l रामनवमी जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत के मामले में दूसरे दिन शुक्रवार को मोर्चरी के बाहर 4 घंटे तक ग्रामीण और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी परिजन के साथ जमा रहे। बाद में मृतकों के परिजन को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता और परिजन के सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन के बाद माने। जानकारी के मुताबिक चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता, संविदा पर नौकरी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग पर अड़ गए। मामले की गम्भीरता को देख मृतकों के परिजन को सरकारी आर्थिक सहायता के अलावा एक-एक लाख रुपए की त्वरित सहायता, परिजन को नियमानुसार संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। वही मामले की निष्पक्षता के साथ जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर संगठन पदाधिकारी माने और शव लेकर बड़ोद रवाना हुए। हालाँकि स्थानीय विधायक के नही आने से ग्रामीणों में रोष देखने को मिला l

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

Live Bharat Times

केके की बेटी तमारा ने किया पहली बार लाइव परफॉर्म, पिता के लिए लिखा मैसेज 

Live Bharat Times

350 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तरह चमकने वाला यह गाजियाबाद का नया रेलवे स्टेशन

Admin

Leave a Comment