Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

गजब बेइज्जती! शाहरुख के बेटे ने अनन्या को किया नजरअंदाज, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भले ही फिल्मों में डेब्यू नहीं किया हो लेकिन वह किसी स्टार से कम नहीं हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब जूनियर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अनन्या पांडे को इग्नोर कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अनन्या ने कहा था कि उन्हें आर्यन खान पर क्रश है और यह वीडियो उसके बाद का है।

आर्यन ने किया अनन्या को इग्नोर
दरअसल हाल ही में अनन्या ने माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म ‘मजा मां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। इस इवेंट में आर्यन खान भी अपनी बहन सुहाना खान के साथ पहुंचे थे। अब इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन खान अनन्या पांडे के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। बड़े ही अजीब तरह से आर्यन खान ने अनन्या पांडे को इग्नोर कर दिया और वो भी तब जब एक्ट्रेस ने माना कि उन्हें आर्यन पर क्रश है।

वीडियो वायरल हो रहा है
इस वायरल वीडियो ने नेटिज़न्स को भी हैरान कर दिया है कि आर्यन अनन्या को कैसे नज़रअंदाज कर रहा था। वायरल क्लिप में दोनों ने आई कॉन्टेक्ट भी नहीं किया। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ‘यह कौन है जिसे आर्यन ने देखा भी नहीं’। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘कितनी बुरी तरह अनन्या पांडे को नजरअंदाज किया।’

Related posts

कैटरीना कैफ के साथ क्रिसमस मनाने के लिए विक्की कौशल ने लिया काम से ब्रेक, एक्टर के चेहरे पर आया एक्साइटमेंट

Live Bharat Times

श्रद्धा कपूर के भाई ने ली थी ड्रग्स: सिद्धांत की मेडिकल रिपोर्ट आई पॉजिटिव, न्यायिक हिरासत में मांगेगी पुलिस

Live Bharat Times

तीन गुना मस्ती के साथ लौटे चार दोस्त, सीरीज होगी पहले से ज्यादा बोल्ड

Live Bharat Times

Leave a Comment