Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झारखण्ड में खतियान,विस्थापन, आरक्षण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन तेज होगा

झारखण्ड यूथ एशोसिएशन की ओर से खतियान आधारित स्थानीय नीति,खतियानधारी रैयत-विस्थापितों के साथ शोषण ,आरक्षण नीति, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक उलगुलान की रणनीति बनाने के लिए   सिद्धु-कान्हु की गांव भोगनाडीह में आवश्यक बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता पुर्व प्रमुख छोटो हांसदा ने की और संचालन नंदलाल शाह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया स्थानीय-नियोजन नीति,विस्थापन नीति,आरक्षण व भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन तेज करने के लिए एक संगठन बनाई जाएगी जिसमें छोटो हांसदा,जोसेफ सोरेन, होपन टूडू गमलियन हेम्ब्रम ,नंदलाल शाह,सफी इमाम ,मंडल मुर्मू को दायित्व सोंपी गई। जो बहुत जल्द एक वृहद बैठक आयोजित करेगी और आन्दोलन तेज किया जाएगा।
बैठक में नंदलाल शाह ने कहा हेमंत सरकार द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति का जिस प्रस्ताव को केबिनेट में पास किया खतियानधारी के आँख में धूल झोकने के समान है। नौवीं अनुसूची प्रावधान जोड़कर अपनी दायित्व केन्द्र सरकार को सोपना चाहती है।
सफी इमाम ने कहा हेमंत सरकार खतियानधारी-विस्थापित के साथ शोषण कर रही है। बोकारो के धनघरी गांव में बुलडोजर चलाकर 16 घरो को जमींदोज कर दिया है। जिसके लिए आन्दोलन तेज किया जाएगा। बैठक में जोसेफ सोरेन गमरियल हेम्ब्रम ने संबोधित करके संगठन के महत्व पर जोर दिया।

बैठक में गुमलियन हेम्ब्रम, होपन टुडु, दिलीप कुमार भक्ता,जोसेफ सोरेन, मुन्ना अंसारी, अजहरुद्दीन अंसारी,फिरोज अंसारी,मोo हातीम, मकसद अंसारी,अलकाफ अंसारी,रहिम अंसारी,सानी मरांडी, सफिरूद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

Related posts

छात्रा ने लगाया अपने मार्शल आर्ट ट्रेनर पर दुष्कर्म का आरोप

Live Bharat Times

आज राज्यसभा सांसद में संसद सदस्य के रूप में शपथ लेगी उड़नपरी पीटी ऊषा।

Live Bharat Times

यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव में सीएम ममता की एंट्री, कहा- गंगा में शव बहाने पर योगी ने पहले मांगी माफी, फिर मांगा वोट

Live Bharat Times

Leave a Comment