Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

पाक के खिलाफ मैच के दौरान कोहली ने गंवाया विशेष कीर्तिमान

पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली भले ही 35 रन की अहम पारी खेलने में कामयाब रहे हों लेकिन इसके बावजूद उन्‍हें करियर में एक बड़ा झटका लगा है। लंबे समय तक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में राज करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान अब टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में 50 की औसत वाले क्‍लब से बाहर हो गए हैं। एशिया कप मुकाबले के बाद अपडेट हुई विराट की करियर टी20 औसत अब 49.9 की हो गई है। कुछ समय पहले ही वो टेस्‍ट क्रिकेट में भी 50 की औसत वाले विशेष क्‍लब से बाहर हो गए थे। अब केवल वनडे क्रिकेट में ही उनका औसत 50 से अधिक का है। 50 ओवरों के क्रिकेट में वो 57.68 की औसत से रन बनाते आ रहे हैं।

विराट कोहली ने मैच में 34 गेंदों पर 35 रन की धीमी पारी खेली। जिस समय वो आउट हुए भारत के समक्ष लक्ष्‍य काफी बड़ा था। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा आउट हुए थे। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मोहम्‍मद नवाज की गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हुए। 10वें ओवर में फिर नवाज को गेंद थमाई गई। विराट ने पहली ही गेंद पर ठीक रोहित वाले अंदाज में आगे बढ़कर शॉट लगाने का प्रयास किया और लांग ऑन की दिशा में इफ्तिखार अहमद को आसान कैच दे बैठे।

Related posts

अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, दूर रहेगी बीमारी

Live Bharat Times

सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

Live Bharat Times

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने ‘पुष्पा’ के अंदाज में दिया पोज, वीडियो हुआ वायरल

Live Bharat Times

Leave a Comment