Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल को कोर्ट में पेश होने के हुक्म

फरीदकोट : फरीदकोट की अदालत ने कोटकपुरा गोलीकांड में पेश चार्जशीट पर सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी समेत पांच अन्य पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। सभी को अपना पक्ष रखने के लिए 23 मार्च को कोर्ट में तलब किया गया है.इस मामले में एसआईटी ने 24 फरवरी को फरीदकोट कोर्ट में सात हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट में बादल पिता-पुत्र और पूर्व डीजीपी सैनी के साथ तत्कालीन आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरनजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चहल और तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपुरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल थे.फरीदकोट : फरीदकोट की अदालत ने कोटकपुरा गोलीकांड में पेश चार्जशीट पर सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी समेत पांच अन्य पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. सभी को अपना पक्ष रखने के लिए 23 मार्च को कोर्ट में तलब किया गया है.इस मामले में एसआईटी ने 24 फरवरी को फरीदकोट कोर्ट में सात हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट में बादल पिता-पुत्र और पूर्व डीजीपी सैनी के साथ तत्कालीन आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरनजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चहल और तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपुरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल थे।

Related posts

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने पूर्व भाजपा नेता जगदीश शेट्टार को हुबली-धारवाड़-मध्य सीट से उतारा

Live Bharat Times

महाराष्ट्र- मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं युवा

Admin

दिल्ली शराब नीति ‘घोटाले’ के खिलाफ BJP आज से शुरू करेगी घर-घर अभियान

Live Bharat Times

Leave a Comment