Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका उनकी मां के रूप में दिखाई देंगी


निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के बाद जल्द ही ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 भी आपको सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के भाग 1 में शिव की मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके पास आग की शक्ति है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने 25-30 करोड़ रुपए फीस ली थी। इस बार रणबीर कपूर ने अपनी फीस में इजाफा किया है। इस बार रणबीर कपूर इस फिल्म के पार्ट 2 के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। पहले पार्ट में आलिया भट्ट ने ईशा का रोल प्ले किया था, इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आए थे।

इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए था। यह साल 2022 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक रही थी। इसके साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गुरु अरविंद की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अमिताभ ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस किरदार के लिए 8-10 करोड़ रुपये चार्ज किए। मौनी रॉय ने जूनून नाम की विलेन का रोल प्ले किया था। इस रोल के लिए मौनी ने 3 करोड़ रुपए फीस ली थी। इसके साथ ही फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन ने एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाई थी, जो एक नंदी की भूमिका में थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए कुल 9-11 करोड़ रुपए चार्ज किए थे लेकिन अब सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव में उनकी मां का रोल प्ले करेंगी।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में जितने भी किरदार थे शिव फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव’ में नजर आएंगे। जिसमें पहले भाग में नंदी की भूमिका निभाने वाले नागार्जुन ही नहीं होंगे क्योंकि वह पहले भाग में शिव की जान बचाते हुए मर जाते हैं। इस बार इस फिल्म में दो नई स्टार कास्ट नजर आएगी। रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां अमृता का किरदार निभाएंगी। एक और बात सामने आई है कि रणबीर के पिता यानी देव की भूमिका ऋतिक रोशन या दीपिका के रियल लाइफ पति रणवीर सिंह निभाएंगे।

Related posts

शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स बढ़त के साथ 58,937.38 पर बंद हुआ

Live Bharat Times

सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा

Live Bharat Times

मुंबई की महिला का डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लार ग्रंथी कैंसर का सफल इलाज: मुम्बई में नहीं मिली थी सफलता

Admin

Leave a Comment