Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मिक्स वेजिटेबल मूंग दाल का दलिया- बने एक दम झटपट

मिक्स वेजिटेबल मूंग दाल दलिया

सामग्री:
१. घी/तेल
२. जीरा/राय
३. मूंग दाल
४. दलिया
५. सिंगदाना(ऑप्शनल)
६. आलु
७.प्याज
८. शिमला मिर्च
९. टमाटर
१०. स्वाद अनुसार मसाले
विधि:
एक कुकर में घी या तेल डालिए। उसमें राय या फिर जीरा का तड़का लगाइए। और एक चुटकी हींग के साथ कड़ी पत्ता भी डाल दीजिए।
उसके बाद उसमे थोड़ी देर दलिया को सेक लीजिए। इसके बाद इसमें मूंग दाल और सब्जियां (आपके पसंद अनुसार) इसमें डाल लीजिए। इसमें लाल मिर्च, हल्दी, सुखा धनिया और नमक आपके स्वाद अनुसार डालिए। और फिर आपको गाढ़ा या पतला जैसा पसंद उस हिसाब से पानी डालिए। अब कुकर को बंद करके माध्यम आंच पर ३सिटी लगाए। और अंत में जब बन कर तैयार हो जाए तब धनिए से इसे सजाए और गरम गरम खाए।
यह बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी है। यह रेसिपी एक दम हल्की है जो आसानी से पाचन हो सकती है। तो इसको आप एक मरीज को भी खिला सकते हो जिससे उसका मुंह का स्वाद थोड़ा बदल जाए। यही नहीं बल्कि छोटे बच्चे जिनकी उम्र 6 महीने के ऊपर की हो आप उन्हें भी यह दे सकते है। यह स्वादिष्ट भी है और स्वस्थ के लिए लाभ दायक भी है। आशा करती हु की आप एक बार बना कर ट्राई जरूर करेंगे।
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

दिन भर रहती है थकान तो ये हो सकती है थकान की असली वजह

Live Bharat Times

करेले के सेवन से वजन करे कम कुछ ही दिनों में , ऐसे करें सेवन

Live Bharat Times

समर सीजन में त्वचा पर निखार लाने के लिए ऐसे करें तरबूज का इस्तेमाल

Leave a Comment