Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

विंटर सीजन में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ऐसे करें नीम का इस्तेमाल

विंटर सीजन में त्वचा पर ग्लो लाना काफी मुश्किल होता है। इस सीजन में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा पर चमक लाने के लिए बहुत सी क्रीम और अन्य उत्पादन का इस्तेमाल होता है। लेकिन फिर भी इससे त्वचा और ज्यादा खराब हो सकती है। इसके अलावा त्वचा से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती है। कभी-कभी चेहरे पर दाग धब्बे और मुंहासे हो जाते हैं। इन्हें दूर करने के घरेलू नुस्खे भी अपनाए जाते हैं। आज हम नीम से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे। नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल पर एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इस वजह से नीम का इस्तेमाल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
त्वचा पर निखार लाने के लिए नीम से बना हुआ फेस पैक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नीम के पत्तों की पेस्ट बना लें। उसमें थोड़ा शहद ऐड करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में दो बार इस उपाय को जरूर करें। इससे आपके चेहरे पर नमी आएगी। साथ ही दाग धब्बे दूर होंगे। इसके अलावा आप नीम के पाउडर के साथ बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पाउडर में बेसन और दही मिक्स करके एक अच्छा सा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय से चेहरे के दाग धब्बे और मुहांसों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही त्वचा पर चमक आएगी।
  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी सबसे जरूरी, वायरस के नए स्वरूप कर सकते हैं देश में प्रवेश

Live Bharat Times

आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी

Live Bharat Times

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

Admin

Leave a Comment