Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

विराट कोहली इस खास क्लब के बने इकलौते मेंबर !

विराट कोहली का कद क्रिकेट की दुनिया में आज के दौर में ऐसा हो गया है कि वह जब भी मैदान पर उतरते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने बल्ले की धूम लगातार जारी रखी है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी विराट ने अच्छी बल्लेबाजी की और 42 रन बनाते ही एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी पहले से ही थे और अब वह 4000 रन पूरे करने के बाद इस खास क्लब में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली ने अपने 115वें टी20 इंटरनेशनल मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक शतक भी दर्ज है जो उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था। उन्होंने उस पारी के साथ दुनियाभर का अपने 71वें शतक के इंतजार को खत्म किया था। विराट कोहली दुनियाभर में सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के बाद दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इसी वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

Related posts

रिद्धिमान साहा को मिली धमकियां… गुस्से में रवि शास्त्री ने BCCI अध्यक्ष गांगुली से की ये मांग

Live Bharat Times

भाई दूज के दिन न करें ये काम , भाई को हो सकता है नुकसान।

Live Bharat Times

पीएम मोदी की मन की बात समझे पुतिन, यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान छोड़ दिया

Admin

Leave a Comment