Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

वुमन प्रीमियर लीग की नीलामी में एक के बाद एक खिलाडी पे लग रही है बोली

डब्ल्यूपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नीलामी से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स महिला आईपीएल टीम देखेंगी।

वुमन प्रीमियर लीग की नीलामी शुरू हो गई है।महिला आईपीएल के लिए सभी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं। वुमन आईपीएल इस साल पांच टीमों के बीच होगा। चार मार्च से 26 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जायेंगे। सभी पांच टीमों ने 13 फरवरी को 409 महिलाओं पर बोली लगानी शुरू की। इस महिला आईपीएल के लिए दिल्ली की टीम ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

नीलामी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीसीसीआई ने एक महिला नीलामीकर्ता को अनुबंधित किया। इस नीलामी में मलिका आडवाणी नीलामीकर्ता है। मलिका आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स नाम की एक फर्म में काम करती हैं। वह महिला प्रीमियर लीग की पहली ऐतिहासिक नीलामी की पहली नीलामीकर्ता होंगी।

नीलामी से पहले ही दिल्ली की टीम ने एक बेहतरीन खिलाड़ी को अपने मुख्य कोच के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जोनाथन बीट्टी को महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 48 वर्षीय बीट्टी, पूर्व क्रिकेटरों हेमलता काला और लिसा नाइटली से जुड़ेंगे।

स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को 1 करोड़ 80 लाख में खरीदा है। ईस के अलावा गेंदबाज औैर ऑलराउंडर तनाली सेवर 3.20 करोड़ में खरीदा है।

Related posts

भारत में इंग्लैंड को हराकर यह इतिहास रच दिया, जसप्रीत बुमराह माइलस्टोन साबित हुए

Live Bharat Times

टी20 वर्ल्ड कप में अंपायर ने की बड़ी गलती, 6 दिन के लिए टूर्नामेंट से किया बाहर!

Live Bharat Times

क्या दिल्ली में परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा? जानें क्लिक करके

Live Bharat Times

Leave a Comment