Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘शहजादा’ ने दिया फ्री टिकट का ऑफर! पठान को लगेगा झटका…कार्तिक का बड़ा ऐलान

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद युवाओं में इस फिल्म को देखने का काफी क्रेज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी ‘शहजादा’ ट्रेंड करने लगा है। कार्तिक आर्यन ने जमकर प्रमोशन किया ताकि फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सके।

फिल्म आज हुई रिलीज
कार्तिक आर्यन की फिल्म ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब शाहरुख खान की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही राज कर रही है। 17 फरवरी को पठान डे मनाया जा रहा है, जिसके तहत फिल्म के टिकट के दाम घटाए गए हैं। आज यह फिल्म 110 रुपए में दिखाई जाएगी। एक तरफ जहां ‘पठान’ की धूम है, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक ने भी दर्शकों को बटोरने के लिए प्रमोशन का नायाब तरीका निकाला है।

प्रमोशन का नायाब तरीका अपनाया
कार्तिक आर्यन ने अनोखे अंदाज में कहा कि शहजादा का एक टिकट खरीदने पर दूसरा मुफ्त मिलेगा। इसके लिए ‘शहजादा’ प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बच्चे से बात करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक बच्चे से फनी अंदाज में बात कर कार्तिक अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आते हैं।

कॉमेडी से भरपूर हैं शहजादा!
कार्तिक ने यह भी कहा कि उनकी फिल्म हॉरर नहीं बल्कि कॉमेडी है। कार्तिक दो डायपर लाने को कहते हैं क्योंकि हंसते-हंसते उनका डायपर गीला हो जाएगा। शहजादा रोहित धवन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘आला वैकुंठप्रेमुलु’ की हिंदी रीमेक है। तमिल फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं थी। इस फिल्म में कृति सेनन कार्तिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Related posts

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने Technician Apprentice और Graduate Apprentice पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्‍लाई।

Live Bharat Times

विराट कोहली इस खास क्लब के बने इकलौते मेंबर !

Live Bharat Times

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे विजय देवराकोंडा, ईडी ने जारी किया समन

Live Bharat Times

Leave a Comment