Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

संसद में विपक्ष ने मचाया हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। बजट पेश होने के अगले दिन संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले समान विचारधारा वाले दलों ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सरकार को घेरने के लिए बैठक की थी।

विपक्षी दलों की बैठक 

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सामान विचारधारा वाले विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए बैठक की। संसद भवन स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सुबह 9.15 बजे कांग्रेस रणनीति समिति की बैठक हुई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ’ब्रायन, डीएमके की कनिमोझी, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) संजय राउत और अन्य पार्टी के कई नेताओं ने बैठक में भाग लिया, जहा चीन, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने भी बैठक बुलाई

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्रियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, निर्मला सीतारमण, प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, किरण रिजिजू मौजूद रहे।

चीन मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की नोटिस 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव अधिसूचित किया। इसके साथ ही उन्होंने अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की भी मांग की। अदानी समूह के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने स्थगन नोटिस दिया। माकपा के राज्यसभा सांसद डॉ. वी शिवदासन और राज्यसभा सांसद एलामारम करीम ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा के लिए अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

Related posts

Dhanteras 2022: धनतेरस पर कर लें धनिया के उपाय, होगी बरकत, घर में आएगी खुशहाली

Live Bharat Times

IND Vs SL शेड्यूल 2023: टी20 और वनडे दोनों में भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Admin

उत्तर प्रदेश : बारिश का क़हर, 34 मरे, 40 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट, स्कूल बंद

Live Bharat Times

Leave a Comment