Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सिर दर्द की समस्या में तुलसी के इन अनोखे उपायों को जरूर अपनाएं

रोजाना हमें हेल्थ से जुड़ी छोटी मोटी समस्याएं हो जाती है। कभी सिर दर्द हो जाता है तो कभी पैरों में दर्द होने लगता है। इन सब समस्याओं के लिए छोटे-मोटे घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। घरेलू नुस्खे से भी इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। कभी-कभी हमें सिर दर्द हो जाता है। वैसे सिर दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं। कभी कबार सर्दी की वजह से भी सिर दर्द होता है। इसके अलावा माइग्रेन का दर्द भी देखने को मिलता है। इन सब के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द को भगाने के लिए तुलसी बहुत ज्यादा असरकारी होती है।
अगर आपको सिर दर्द हो रहा है तो थोड़ा तुलसी के पत्तों का रस निकाल लें। अब कपूर को तुलसी के रस में मिलाकर अपने सिर पर लगाएं। ऐसा करने से सिर दर्द में राहत मिलेगी। अगर आप चाहें तो तुलसी के पत्तों की पेस्ट बनाकर भी अपने सिर पर लगा सकते हैं। इससे भी सिरदर्द की समस्या दूर होती है। नींबू का रस और तुलसी के पत्तों का रस मिला लीजिए। अब दिन में दो तीन बार दो दो चम्मच पीने से भी सिर दर्द दूर होगा। अगर आपको अक्सर सिर दर्द की समस्या रहती है तो रोजाना खाली पेट तुलसी के रस का सेवन करें। इससे आपको लाभ होगा।
  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

चिंपैंजी विभिन्न नटों को तोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के पत्थर के औजारों का उपयोग करते हैं: अध्ययन

Live Bharat Times

दाद और खुजली की समस्या में इस देसी नुस्खे को जरूर अपनाएं

Live Bharat Times

भाई के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को जमकर किया ट्रोल

Live Bharat Times

Leave a Comment