Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया धमाल

देश के महान वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई है, जिसमें शाहरुख खान भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स समेत रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स से भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.

रॉकेट्री को मिल रही अच्छी रेटिंग

एक-दूसरे की जुबां सुनने से जो पब्लिसिटी मिलती है, उसे जहां बेस्ट पब्लिसिटी कहा जाता है, वहीं रॉकेट्री को आईएमडीबी पर 9.3 रेटिंग मिली है,यह अपने आप में शानदार है. खुद माधव ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर किया है. फिल्म में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर साउथ के सुपरस्टार सूर्या भी नजर आ रहे हैं.

फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ में आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण की जीवन पर आधारित है. नंबी इसरो में एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे जिन्होंने अपने करियर में कई महान काम किए, लेकिन फिर उन पर भारत के रॉकेट पाकिस्तान को बेचने का आरोप लगाया गया, उन्हें जासूसी कांड के कारण गिरफ्तार किया गया और उन्हें थर्ड डिग्री यातना दी गई. अदालत ने 14 साल तक केस लड़ने के बाद नंबी नारायण को बरी कर दिया था.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

राज कुंद्रा ने सलमान के बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए की 30 करोड़ रुपए की डिमांड

Live Bharat Times

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की फिर बढ़ी परेशानी

Admin

न्यूयॉर्क में पानी पुरी का लुत्फ उठा रही हैं प्रियंका चोपड़ा…

Live Bharat Times

Leave a Comment