Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

इंदौर में भारत का रिकॉर्ड, वनडे में नंबर 1 बनना तय; पिछले 35 साल में न्यूजीलैंड ने भारत में कभी सीरीज नहीं जीती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मैच मंगलवार 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर रोहित एंड कंपनी मेहमान टीम के सूपड़े साफ़ कर देगी और साथ-साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। टीम इंडिया फिलहाल 113 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। इंदौर के इस स्टेडियम में भारत के आखिरी रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि टीम इंडिया का नंबर वन बनना तय है।

भारत ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं और इस मैदान पर भारत को अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस मैदान पर पहला मैच 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। तो आखिरी मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत ने दो बार इंग्लैंड को और वेस्टइंडीज, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक बार हरा चूका है।

भारत का वनडे के अलावा इस मैदान पर टेस्ट और टी20 में भी बेजोड़ रिकॉर्ड है। भारत इस मैदान पर टेस्ट और वनडे दोनों में एक भी मैच नहीं हारा है। भारत को सिर्फ एक टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इंदौर में खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है। भारत अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक टी20 हारा।

न्यूजीलैंड का भारत में पहली वनडे सीरीज जीतने का सपना अधूरा रहा है। न्यूजीलैंड ने पिछले 35 सालों में भारत में एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है।

Related posts

रवींद्र जडेजा को प्रमोट करेंगे कप्तान रोहित शर्मा, कहा- ‘ये दिल मांगे मोरे’

Live Bharat Times

विश्व कप फाइनल में आज अर्जेंटीना और फ्रांस आमने-सामने, गोल्डन बूट के लिए मेसी-एम्बाप्पे में जंग

Admin

राष्ट्रमंडल खेल: 6 महिला क्रिकेटरों को प्रस्थान से 48 घंटे पहले वीजा का इंतजार

Live Bharat Times

Leave a Comment