Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम करने में जुटे सीएम योगी, टीम-9 के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

 

उत्तर प्रदेश में चुनावी शोर है। हालांकि कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार ने यहां चिंता जरूर बढ़ा रखी है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 14 हजार से ज्यादा नए संक्रमण के मामले आए हैं। राहत की बात यह रही कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल मृत्यु दर काफी कम है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कोविड-19 मैनेजमेंट का काम देख रही टीम-9 के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। इस बैठक में योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड-19 मैनेजमेंट को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए हैं। राज्य में मंगलवार को दो लाख 30 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस टेस्ट हुए हैं जबकि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख एक हजार के ऊपर है।

टीम-9 के साथ बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कई दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही योगी ने अधिकारियों को प्रत्येक जिले में कम से कम 1 बड़े अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल के रूप में आरक्षित करने के भी निर्देश दे दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने दूसरे अस्पतालों को नॉन कोविड-19 मरीजों के लिए उपलब्ध रहने के लिए भी कहा है। प्रयागराज में चल रहे माघ स्नान को लेकर भी योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को कई दिशा निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेले में टेस्टिंग और मैनेजमेंट को लेकर भी अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कोविड-19 प्रबंधन का ही नतीजा है कि प्रयागराज में विशाल मेला का सकुशल संचालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग के साथ-साथ त्वरित ट्रीटमेंट के लिए भी कहा है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को कम किया जा सके। अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस प्रबंधन को लेकर किए जा रहे उपायों पर संतोष भी व्यक्त किया है। प्रदेश में अब तक कुल 9,67,42,842 सैम्पल की जांच की गयी हैं। अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,09,851 क्षेत्रों में 6,64,069 टीम दिवस के माध्यम से 3,63,73,120 घरों के 17,46,04,832 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 58,79,355 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 41.95 प्रतिशत है।

Related posts

उत्तर प्रदेश: यूपी मदरसा बोर्ड के छात्रों को योगी सरकार देने जा रही है तोहफा, देश-विदेश में खुलेंगे नौकरियों के दरवाज़े.

Live Bharat Times

मुसेवाला की हत्या के बाद से तनाव : मानसा में 1 IG और 2 SSP तैनात; गैंगस्टर लॉरेंस और दविंदर बंबिहा गैंग आमने-सामने

Live Bharat Times

विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने किया वार्ड 10* में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 650 फीट गहरे बोरवेल का उद्घाटन

Live Bharat Times

Leave a Comment