Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

एअरफोर्स के दो फाइटर प्लेन आपस में टकराए, दो जनों की मौत

सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। डिफेंस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितने पायलट थे या फिर जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने आगरा से उड़ान भरी थी।

Related posts

पत्नी को नहीं दिला पाया नया मोबाइल तो पति की उसके सालो ने कर दी कुटाई

Live Bharat Times

रूस-यूक्रेन युद्ध: ‘हम रक्षा करेंगे और जीतेंगे’, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा जब युद्ध शुरू हुआ, देश में मार्शल लॉ लागू हुआ

Live Bharat Times

QUAD क्या है? चार देशों के गठबंधन QUAD के बारे में जानें

Live Bharat Times

Leave a Comment