Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

ओयो रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का दुर्घटना में निधन

देश में बजट होटल्स से जुड़े स्टार्टअप Oyo रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। वे गुड़गांव के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ क्रेस्ट सोसायटी में रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि इसी हफ्ते रितेश अग्रवाल की शादी हुई थी, जिसके रिसेप्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अरबपति निवेशक और सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष मासायोशी सोन सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। बताया जा रहा है कि रमेश अग्रवाल इस अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। रितेश अग्रवाल इस बिल्डिंग में उनके साथ नहीं रहते थे। पिता की मौत के बाद रितेश अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में आम लोग हमारी निजता का सम्मान करें।

रमेश अग्रवाल की मौत की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम वीरेंद्र विज ने बताया कि 10 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे डीएलएफ सिक्योरिटी को सूचना मिली कि डीएलएफ क्रेस्ट सोसायटी में एक व्यक्ति 20वीं मंजिल से गिर गया है और उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान गिरे व्यक्ति की पहचान रमेश प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई है।

Related posts

शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स बढ़त के साथ 58,937.38 पर बंद हुआ

Live Bharat Times

सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला करेगा नारियल का तेल, इसमें 2 चीजें मिलाएं

Admin

पीएम मोदी ने ₹1,780 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया, कहा – “काशी में विरासत भी है, विकास भी है”

Live Bharat Times

Leave a Comment