Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नमामि गंगे योजना अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बोकारो क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला गंगा समिति बोकारो द्वारा नमामि गंगे योजना अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बोकारो क्लब में शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री माननीय जगरनाथ महतो, माननीय विधायक बोकारो बिरंची नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सांसद प्रतिनिधि धनबाद लोकसभा क्षेत्र,विधायक प्रतिनिधि गोमिया, विधायक प्रतिनिधि बेरमो एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। नमामि गंगे योजना अंतर्गत आजादी का अमृत जिला गंगा समिति बोकारो द्वारा नमामि गंगे योजना अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बोकारो क्लब में शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री माननीय श्री जगरनाथ महतो, माननीय विधायक बोकारो श्री बिरंची नारायण, उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सांसद प्रतिनिधि धनबाद लोकसभा क्षेत्र,विधायक प्रतिनिधि गोमिया, विधायक प्रतिनिधि बेरमो एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

नमामि गंगे योजना अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न नन्हें कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य के माध्यम से दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया।

धनबाद से पहुंचे संगीतकार योगेस राज,बाघमारा के गिरजा किशोर व बोकारो की करिशमा प्रसाद ने अपनी सुरीली आवाज से सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया। तीनों कलाकारों ने एकल व संयुक्त संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को देशभक्ति गीतों पर झुमने को विवश कर दिया। ये वतन ये वतन याद रहें तू…, जरा याद करों कुरबानी…, दिल दिया हैं जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए…, मेरा करमा तु मेरा धर्मा तू… आदि अनोखे अंदाज में प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया।

Related posts

तमन्ना भाटिया की ‘मिल्की ब्यूटी’ पर अन्नू कपूर का बेबाक बयान

Live Bharat Times

सलमान खान ने शार्क टैंक इंडिया फेम उद्यमी अशनीर ग्रोवर से क्या पूछा था ,यहाँ जानिए |

Admin

G20 शिखर सम्मेलन भारत में : भारत संभालेगा G20 की अध्यक्षता, 200 से अधिक बैठकें होंगी

Live Bharat Times

Leave a Comment