Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्य प्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा यात्री घायल

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हुआ है । यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। इसमें ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे. पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जानकारी दी कि सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्रक की टक्कर होने से हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि 40 घायलों में से 20 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जानकारी दी कि बस हैदराबाद से चली थी और उसे गोरखपुर पहुंचना था।

Related posts

डेटा साइंस पाठ्यक्रम: डेटा साइंस का अध्ययन करने वालों की भारी मांग है; सेकेंड पीयू के बाद करें ये कोर्स

Admin

बिहार: पटना में पुरानी रंजिश को लेकर व्यापारी की गोली मार कर हत्या

Admin

बीजेपी प्रवक्ता ने अखिलेश यादव के खिलाफ कोर्ट में दर्ज़ कराई शिकायत

Admin

Leave a Comment