Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार।

पन्ना मध्य प्रदेश।

राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हटा से गिरफ्तार किया गया। मोदी की हत्या की बात कहने वाले MP के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह 5.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें अरेस्ट किया। पुलिस पटेरिया को JMFC कोर्ट पवई लेकर पहुंची है। इससे पहले राजा पटेरिया को पुलिस पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बता दें, पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था, ‘अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इन द सेंस हराने का काम करो।’ उनके इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पटेरिया पर FIR के निर्देश दे दिए। इसके बाद पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। पटेरिया ने अपने बयान पर सोमवार की रात को माफी मांग ली। इससे पहले पटेरिया ने कहा था- ‘मैं गांधी को मानने वाले हूं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा VIDEO गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है। हमने पटेरिया को शो कॉज नोटिस दिया है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र की लड़ाई : बागी शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- उद्धव सरकार के पास नहीं है बहुमत; जल्द ही सुनवाई

Live Bharat Times

दिल्ली: पहला ‘हॉन्टेड हेरिटेज वॉक’ 6 मई को मालचा महल से शुरू होगा

Live Bharat Times

इलाज के लिए आया बंदी फरार, एक दिन पहले ही हुआ था भर्ती

Live Bharat Times

Leave a Comment