Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

इलाज के लिए आया बंदी फरार, एक दिन पहले ही हुआ था भर्ती

वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय अस्पताल से सोनभद्र की जेल में बंद एक बंदी जो इलाज़ के लिए आया था रविवार रात फरार हो गया। फरार बंदी को एक दिन पहले ही इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है उसको टीबी की बिमारी थी। बंदी की निगरानी में लगे चार पुलिसकर्मियों के अलावा रामनगर थाने की पुलिस भी आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

सोनभद्र के चोपन थाना अंतर्गत नवतोलिया निवासी लल्लू केवट (35)  हत्या समेत अन्य आरोपों में सोनभद्र जेल में बंद था। उसको टीबी की बीमारी थी जिसके चलते इलाज के लिए उसे चार पुलिसकर्मियों की निगरानी में शनिवार को रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात एक बजे के बाद लल्लू किसी तरह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला। फरार बंदी लल्लू केवट की निगरानी और सुरक्षा में पुलिस लाइन सोनभद्र के हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, राजेश सिंह और विकास मिश्रा तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने रामनगर थाने में बंदी के फरार मामले में तहरीर दी है।

वहीं,दूसरी तरफ सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही  पर निगरानी में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का संकेत दिया है। पुलिसकर्मियों के अनुसार तीन माह पहले भी लल्लू ने जेल से भागने का प्रयास किया था।

Related posts

यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड और ‘पुतिन का ब्रेन’ कहे जाने वाले दुगिन की बेटी की हत्या

Live Bharat Times

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को राज्य में ड्रग्स की जड़ें जड़ से उखाड़ फेंकने के सख्त निर्देश जारी किए

Live Bharat Times

मैच के बाद आंसू छुपाने के लिए हरमनप्रीत कौर ने लगाया चश्मा, ‘नहीं चाहती भारत मुझे रोता देखे’

Live Bharat Times

Leave a Comment