Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दो बच्चे घर में बना रहे थे पटाखा, हुआ धमाका, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में बीती रात कथित तौर पर पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया, जिसमें दो बच्चे झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि रामपुर माजरा गांव के पूर्व प्रधान शोभा भाटी का 12 साल का बेटा और 17 साल का भतीजा घर की छत पर गंधक-पोटाश को इमाम दस्ते में कूटकर पटाखा बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि 100 मीटर दूर तक गंधक- पोटाश के टुकड़े फैल गए तथा मकान की छत की पटियां टूट कर जमीन पर गिर गई।

Related posts

लखनऊ :महंत समेत 4 लोगो पर आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

Live Bharat Times

कृषि एक पेशा नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है : निरंजन

Live Bharat Times

त्वचा संबंधित अनेक समस्याओं के लिए करें एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का ईस्तमाल

Admin

Leave a Comment