Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान में कर्मचारियो को झटका 15 जनवरी से बंद होंगे तबादले

इस बार तो देश में राजस्थान हाईलाइट हो रहा है चाहे अपराध हो या पेपर लीक और इस बार चर्चा में है तबादले बंद करने से ,राज्य सरकार ने अब तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 15 जनवरी से लागू होगा। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी किया है। आदेश राज्य के सभी निगमों, मंडलों और बाकि  संस्थाओं पर भी लागू होगा। अब अतिआवश्यक तबादले भी सिर्मुफ ख्यमंत्री की अनुमति के बाद किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि सरकार ने तबादलों से 30 जून, 2022 को रोक हटाई थी। करीब साढ़े छह माह तक तबादले हुए हैं। अब 10 दिन का समय है। वेसे  आम तौर पर रोक के आदेश में इतना अंतर नहीं रहता है क्योकी  ऐसे में माना जा रहा है कि इस अवधि में तबादले हो सकते हैं। उधर, तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के बयान के बाद आंदोलन कर रहे शिक्षकों की उम्मीद जगी थी। अब प्रतिबंध की घोषणा के साथ ही इस पर संशय रहेगा। अब जो भी तबादला आदेश होंगे, वे 15 जनवरी से पहले ही होंगे।कर्मचारियों में इस आदेश के बाद परेशानी देखि जा रही है .

Related posts

पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल रेस से बाहर, ICC ने की पुष्टि

Live Bharat Times

…तो क्या संगीत समारोह खत्म हो चुका है? सिद्धार्थ-कियारा का प्री-वेडिंग वीडियो वायरल

Admin

India Vs Newzeland 2nd T20 : टीम इंडिया के लिए आज करो या मरो का मुक़ाबला

Admin

Leave a Comment