Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

वुमन प्रीमियर लीग- स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा, क्यां बन सकती है कप्तान

WPL 2023 नीलामी आज शुरु हुई है जिस में स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा है।  स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की पहली करोड़पति महिला क्रिकेटर बन गई हैं। जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बनेगी।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी मुंबई में शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना पर नीलामी उम्मीद के मुताबिक बरसने लगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंधाना को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच काफी प्रतिस्पर्धा थी। बैंगलोर ने ऊंची बोली लगाई और मंधाना को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही। बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय टीम की उपकप्तान की भूमिका निभा रही हैं। आरसीबी उन्हें अपनी टीम की कप्तानी दे सकती है।

स्मृति मंधाना WPL 2023 नीलामी में RCB ने स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ में खरीदा है तभी और खिलाडी की बोली हो रही है। मंधाना के लिए यह पहले से ही माना जा रहा था कि उनको ज्यादा किंमत में खरीदा जा सकता है। उन्होंने बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखा और उससे भी सात गुना ज्यादा रकम उन्हें नीलामी में मिली। मंधाना के लिए यह गर्व की बात होगी कि उन्हें पहले सीजन में ही लीग क्रिकेट खेलने के लिए काफी मोटी रकम मिल रही है।

टी20 महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबलों के बीच इस समय भारत में महिला प्रीमियर लीग को लेकर काफी उत्साह है। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन जल्द ही शुरू होगा। टूर्नामेंट से ठीक 3 हफ्ते पहले लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज हो रही है।

Related posts

मैं अंधविश्वासी… तेजस्वी ने करण से नाता तोड़ने पर यह क्या कह दिया?

Live Bharat Times

सारण जहरीली शराब पीड़ितों के परिजनों को मुआवजे के लिए भाजपा ने दिया धरना

Admin

Heart Care: दिल की बीमारी से बचाने और खून को पतला करने में मदद करता है ये घरेलू नुस्खा!

Admin

Leave a Comment