Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

शिवसेना में मतभेद से उपजे संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसके राजनीति पर गंभीर असर पडे़ंगे…

महाराष्ट्र में शिवसेना में मतभेद से उपजे राजनीतिक संकट से जुड़े मुद्दे पर बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह फैसला करने के लिहाज से कठिन संवैधानिक मुद्दा हैं। और राजनीति पर इसका ‘बहुत गंभीर’ असर पडे़गा। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के बयान से असहमति जताते हुए कहा कि यह एक कठिन संवैधानिक मुद्दा है और इसका राजनीति पर गंभीर असर पड़ेंगा।

शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि आप नाबाम रेबिया (उच्चतम न्यायालय का वर्ष 2016 का फैसला) की स्थिति को देखते है, जैसी हमने महाराष्ट्र में देखी है, तो यह एक दल से दूसरे दल में मानव संसाधन के मुक्त प्रवाह की अनुमति देता है। पीठ ने कहा कि, दूसरी स्थिति में राजनीति दल का नेता भले ही अपना गुट छोड़ चुका हो, परंतु वह इससे जुड़ा रह सकता है। पीठ ने कहा कि, आप जो भी रास्ता स्वीकार करेंगे, राजनीति के दोनों ही सिरों पर इसका बहुत गंभीर प्रभाव देखने को मिलेगा। और दोनों ही वांछनीय नहीं हैं.

शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता का अनुरोध

बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता का अनुरोध कर रही है। वही, दूसरी तरफ सदन में शिंदे गुट की ओर से एक नोटिस पहले से ही लंबित था, जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा के उपध्यक्ष नरहरि जिरवाल को हटाने की माग की गई है। साल्वे ने यह भी कहा कि नाबाम रेबिया फैसले पर पुनर्विचार करके शीर्ष अदालत को अपना मूल्यवान न्यायिक समय नष्ट नहीं करता चाहिए।

Related posts

आज से खेलें इंडिया यूथ गेम्स: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लॉन्च; 25 खेल, 8500 खिलाड़ी, 1866 पदक, 5 स्थानीय खेल भी होंगे

Live Bharat Times

दिल्ली: पीएम मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे

Live Bharat Times

श्रीलंका में आपातकाल: कोलंबो में सेना तैनात, कड़ी सुरक्षा के बीच खुली दुकानें; भारत ने ईंधन की कमी दूर करने के लिए भेजा 40,000 टन डीजल

Live Bharat Times

Leave a Comment